अपच दूर कर खून बढ़ाता है गुड़ और तिल का सेवन
| 1/14/2020 9:28:10 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
सर्दी का मौसम है और मकरसंक्रांति का पर्व भी, मूंगफली, गुड़ और तिल खाने का भरपूर मौका तो लगे हाथ आपको इन तीनों के गुणों से भी वाकिफ करा दिया जाएं। सदियों से हमारे किचन में ही सेहत का खजाना होने की बात कही जाती रही है जो आज भी शत प्रतिशत कारगर है
तो सबसे पहले बात करते हैं मूंगफली की, सेहत के लिए मूंगफली के दाने काफी फायदेमंद है, रोज मूंगफली खाने से एसिडिटी नहीं होती और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। आयुर्वेद के जानकार डॉ. एमके तनेजा इसके फायदे बता रहे हैं
यह हैं मूंगफली खाने के फायदे
- मूंगफली में तेल का अंश होता है। यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। रोज मूंगफली खाने से कब्ज नहीं होता और गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
- मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। मूंगफली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा 6 फैट भी खूब होता है।
- मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं।
गुड़
चीनी की जगह खाने में गुड़ का सेवन अधिक लाभकारी माना गया है, इसे शरीर के डिटाक्सिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया जाता है, गुड़ लिवर की कार्यप्रणाली को सही रखता है, रात में गरम दूध में चीनी की जगह गुड़ का सेवन करने से अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है।
- गुड़ में मौजूद मिनिरल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सोडियम फ्री रैडिकल्स को दूर रखते हैं, इसलिए गुड़ को एंटी एजिंग भी माना जाता है। यह त्वचा को चमकदार बनाए रखता है।
- गुड़ में मौजूद पौटेशियम इलेक्ट्रोलायट को नियंत्रित करता है, इसलिए गुड़ को वजन को नियंत्रित करने के लिए भी फायदेमंद माना गया है।
- गुड़ मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है, इसलिए इसे मजबूत पाचन तंत्र के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
- गुड़ मे भरपूर मात्रा में आयरन होता है इससे एनीमिया और खून की कमी दूर होती है

तिल
- तिल फायबर का एक बेहतर स्त्रोत है, इसलिए यह वजन को नियंत्रित रखता है
- तिल कोलेस्ट्राल और ट्राईग्लिसिराइट को नियंत्रित रखता है
- तिल का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है
- नसों में संकुचन को दूर करता है, विटामिन बी का बेहतर स्त्रोत
- हड्डियों के लिए तिल का सेवन बेहद कारगर माना गया है


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 554863