ज्योतिरादित्य और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
| 6/9/2020 4:27:35 PM

Editor :- Mini


नई दिल्ली,
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद उन्हें अस्पताल ने भर्ती किया गया था। अस्पताल ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया है। उन्हें मंगलवार सुबह लक्षण दिखने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी गले में खरास की शिकायत है। साथ ही उन्हें बुखार भी है। जिससे लगता है उनमे भी कोविड-19 के लक्षण हैं। दोपहर बाद मैक्स साकेत द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। भाजपना नेता और उनकी मां का इलाज शुरू कर दिया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।



Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 556814