महामारी ने सिखाया सबसे बड़ा सबक -वाणी कपूर
| 7/6/2020 1:52:22 PM

Editor :- Mohan Kumar

मुंबई: अभिनेत्री वाणी कपूर ने कोविड महामारी को लेकर अपना अनुभव साँझा किया है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस संकट भरे समय ने सबसे बड़ा सबक यही सिखाया है कि हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। वाणी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सबसे बड़ा सबक यही मिला है कि आने वाले समय के लिए असाधारण तैयारी बहुत जरूरी है, ताकी अगर इस प्रकार की कोई भी स्थिति आ पड़े तो उससे निपटने के लिए हम तैयार रहें।’’ वाणी ने आगे बताया कि महामारी के दौरान दूसरी सीख प्रशंसा का भाव मिली है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने एक नए तरीके पर भी गौर किया है, वह यह कि हमने अपनी जिंदगी के लिए और हम जिसे प्यार करते हैं, उसके लिए प्रशंसा की एक नई भावना महसूस करना सीख लिया है। लोगों को कई चीजों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। इस बात को भी याद रहें कि हमें चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’’ लॉकडाउन के पूरी तरह से समाप्त होने के बाद वाणी अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म का नाम ‘बेलबॉटम’ है।
(आईएएनएस)


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 556216