बिहार पटना की माया यादव ने लगाए सबसे अधिक कोविड वैक्सीन डोज
| 3/7/2022 2:38:40 PM

Editor :- Mini


नई दिल्ली,
विश्व महिला दिवस आठ मार्च को केन्द्रीय एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली देशभर की महिला वैक्सीनेटर को मंत्रालय सम्मानित करेगा। इसी क्रम में बिहार के पटना शहर की रहने वाली माया यादव ने दो लाख से अधिक वैक्सीज डोज दी है। माया इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मंगलवार को दिल्ली आएगीं। माया यादव के अलावा कोविन प्लेटफार्म पर दर्ज जानकारी के आधार पर सभी राज्यों से 74 महिलाओं के नाम एकत्रित किए गए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, पोडूचेरी और चौथे नंबर पर महाराष्ट्र के मुंबई टीकाकरण की महिला वैक्सीनेटर को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का श्रेय विभिन्न राज्यों की महिला वैक्सीनेटरर्स का रहा है, दुर्गम इलाकों, पत्थरीले रास्ते और पहाड़ों पर बसी बस्तियो में सभी तक टीका पहुंचाने में महिला वैक्सीनेटर का अहम योगदान रहा। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों से ऐसी महिला वैक्सीनेटर्स के नाम एकत्रित किए हैं, जिन्हें आठ मार्च यानि कि विश्व महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सभी राज्य टीकाकरण अधिकारियों से ऐसी दो महिलाओं के नाम वीडियो के साथ आमंत्रित किए गए जिन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान में विशेष भूमिका निभाई है। मंत्रालय मुनिरका में नेशनल एसोसिएशन ऑफ हेल्थ के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इन महिलाओं को सम्मनित करेगा। 74 राज्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार पटना शहर की माया यादव ने कोविड टीकाकरण की सबसे अधिक 2,73732 डोज दी, माया की ड्यूटी पटना के गुरूनानक भवन टीकाकरण केन्द्र पर थी। माया के पति रामकेश यादव ने बताया कि टीकाकरण को सफल अंजाम देने के लिए माया ने कड़ी मेहनत की, सुबह पांच बजे उठने के बाद शाम के आठ बजे तक टीकाकरण के लिए माया ने अपनी ड्यूटी दी। माया ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि उन्हें यह सम्मान प्राप्त करके बहुत अच्छा लग रहा है, टीकाकरण की सफलता के बाद उन्हें देश के इस अभियान में अपना भी योगदान देने पर गर्व है। माया यादव के अलावा 74 अन्य महिलाओं में पश्चिम बंगाल की लेखा रॉय, 2,68590 तथा जालंधर पंजाब की बबीता देवी द्वारा 266409 वैक्सीन डोज दी गईं।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 94988