आंतों के रोग में डायट के लिए मोबाइल एप लांच
| 5/19/2022 9:34:43 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने गुरूवार को विश्व इंफ्लेमेटरी बाउल सिंड्रोम (आईबीडी World Inflammatory bowel Syndrome day ) दिवस के अवसर पर आईबीडी मरीजों के लिए न्यूट्रीकेयर एप लांच किया। इस एप को आठ प्रमुख भाषाओं में संचालित किया जा सकेगा। इसमें आईबीडी या आंत्र रोग सूजन की डायट की जानकारी उसकी उम्र और वजन के आधार पर मिलेगी। टेली न्यूट्रिशियन मोबाइल एप के माध्यम से आईसीएमआर ऐसे मरीजों का देशभर का डाटा भी एकत्रित कर सकेगी। आईसीएमआर के केयर यूनिट (सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड एक्सीलेंस)द्वारा न्यूट्रीकेयर मोबाइल एप (NutriCare) को एम्स के गैस्ट्रोइंटेलॉजी विभाग के सहयोग से लांच किया गया।
आईसीएमआर (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव द्वारा आईबीडी न्यूट्रीकेयर मोबाइल एप लांच किया गया। एप को देश की एक बड़ी आबादी में बढ़ रही बाउल सिंड्रोम की परेशानी को देखते हुए लांच किया गया है। इस संदर्भ में वर्ष 2017 में जारी इंटेस्टाइनल डिसीज बर्डन रिसर्च पेपर के अनुसार वर्ष 2010 में भारत में 1.4 मिलियन मरीज आईबीडी के देखे गए, जबकि यूके में विश्व में सबसे अधिक 1.6 मिलियन लोग आईबीडी की परेशानी के शिकार देखे गए। समय के साथ भारत में भी तेजी से रेडी टू ईट फूड और फास्ट फूड पर लोगों की निर्भरता की वजह से आईबीडी मरीजों में खासी बढ़ोतरी हो रही है। आईसीएमआर और टीम द्वारा विकसित किए गए न्यूट्रीकेयर एप को आठ विभिन्न भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तेलगू, गुजराती, तमिल, मलयालम और बंगाली) में लांच किया गया है। न्यूट्रीकेयर ऐप को भारतीय आईबीडी आबादी के लिए डिज़ाइन किया गया है। मोबाइल एप आहार, व्यक्तिपरक वैश्विक मूल्यांकन, दवाओं और नैदानिक गतिविधि स्कोर जैसे मापदंडों की रिकॉर्डिंग भी करेगा।

आईबीडी या आंत्र रोग सूजन
सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) जठरांत्र संबंधी मार्ग की गैर-संक्रामक पुरानी सूजन मुख्य रूप से क्रानिक रोग (जो मुंह से गुदा तक जठरांत्र संबंधी मार्ग के किसी भी खंड को प्रभावित कर सकता है)। यह दो प्रकार के अल्सरेटिव कोलाइटिस (जो कि सीमित है कोलोनिक म्यूकोसा) और अनिश्चित कोलाइटिस रोग के रूप में भी जाना जाता है। स्मार्टफोन अनुप्रयोगों का उपयोग कर आईबीडी में पोषण प्रबंधन को संभावित रूप से फिर से परिभाषित किया जा सकता है। यह व्यवहार्य बहुकेन्द्रित आहार दखलों का भी अध्ययन करता है जो हमें मजबूत उच्च गुणवत्ता वाले डेटा प्रदान कर सकता है जो अन्यथा पारंपरिक आहार मूल्यांकन विधियों के साथ प्रयोग करने में बोझिल होगा।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 556743