रूबैला-मम्प्स टीकाकरण के लिए विशेष अभियान
| 2/6/2023 7:14:48 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली, 

दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में खसरा और रूबैला टीकाकरण के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के अंर्तगत नौ महीने से पांच साल के बच्चों को अनिवार्य रूप से यह टीका लगावाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अस्पताल के ओपीडी में 515 में खसरा और रूबैला का टीका लगवाया जा सकेगा। 

अभियान को अधिक सफल बनाने के लिए टीकाकरण के लिए पम्फलेट छपवा कर मरीजों को वितरित किए जा रहे हैं, जिससे इन बीमारियों के बारे में अधिक से अधिक नवजात के माता पिता को जागरूक किया जा सके। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग के सहयोग से शुरू किए गए इस अभियान की जानकारी सभी संबंधित चिकित्सकों को दे दी गई है। मालूम हो कि मम्प्स एक लार के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है। यह दो से12 साल तक के बच्चों को होने वाला गले का संक्रमण है। मम्प्स मीजेल्स नामक वायरस की वजह से फैलता है। 

 



Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 495206