तांबे के बर्तन से पिएंगे पानी तो इन 10 बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर
| 1/21/2017 10:06:48 PM

Editor :- Rishi

नई दिल्ली: आपने कई लोगों से सुना होगा कि तांबे का पानी पीने से स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके पीछे की सच्चाई यह है कि तांबे के बर्तन में पानी रखने को लेकर साइंटिफ रीजन भी है। तांबे के बैक्टीरिया-नाशक गुणों में मेडिकल साइंस की ओर से पिछले कुछ वर्षों में कई प्रयोग हुए हैं और वैज्ञानिकों ने यह मालूम किया है कि पानी की अपनी याददाश्त होती है यह हर उस चीज को याद रखता है जिसको यह स्पर्श करता है।

ऐसा माना जाता है कि पानी की भी अपनी स्मरण-शक्ति होती है और किस बर्तन में कैसे फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर तांबे के बर्तन में पानी रखने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। तांबे के पानी से मिलने वाले फायदे:

: तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं।

: अगर आप पानी को रात भर या कम-से-कम चार घंटे तक तांबे के बर्तन में रखें तो यह तांबे के कुछ गुण अपने में समा लेता है।

: तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। सुंदर चेहरा और जवां बने रहने के लिए खाएं हरी मटर, मिलेंगे 7 फायदे ठंड में रोज खाएं ड्राय-फ्रूट्स, दूर रहेगी हार्टअटैक जैसी 10 बीमारियां

: तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है।

: इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 554835