पुलिस स्मृति दिवस पर एकता के लिए दौड़ का आयोजन
| 10/23/2020 8:05:27 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली,
शहीद पुलिस कर्मियो के सर्वोच्च बलिदान को याद करने हेतु देश में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। बवाना स्थित द्रुत कार्य बल ने शहीदों के सम्मान में रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया।
प्रत्येक वर्ष देश उन पुलिस अधिकारियों व जवानों को स्मरण करता है जो राष्ट्र कि सेवा करते शहीद हुए हैं या जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनकी यादगार में स्मृति दिवस प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को जब चीनी सेना द्वारा सेना के एक गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया गया था और हमारे 10 जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था, तब से ही 21 अक्टूबर को शहीदों के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में गनाया जाता है।
इसी परंपरा को जारी रखते हुए 21 अक्टूबर को 104 वाहिनी द्रुत कार्य बल बवाना के प्रांगण में शहीदों के सम्मान में रन फॉर युनिटी काआयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह, डीएस० कठेत, विनय कुमार चैधरी व संजय कुमार सिंह कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस आयोजन में बबाना बेस की सभी 06 वाहिनियों के अधिकारियों व जवानो ने बड़ी उमंग व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में दीपक कुमार सिंह, श्रीमती गीला जय राजेन्द्र प्रसाद व उप कमांडेंट ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557705