हेल्दी आई के लिए एक मिनट में 15-16 बार पलक झपकें
| 8/18/2016 11:27:15 AM

Editor :- Niraj

नई दिल्ली: अगर आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो पलक झपकना जरूरी है। पलक झपकने की कमी से आंखों में ड्राई आई की बीमारी होने का खतरा रहता है। अगर एक मिनट में कम-से-कम 15-16 बार पलक झपकाएं तो ड्राई आई या आई स्ट्रेन की बीमारी से बचा जा सकता है। आई ब्लिंक करने से आंखों के आंसू सूखते नहीं हैं और स्ट्रेन नहीं होता है।

एम्स के डॉ. राजेश सिन्हा ने कहा कि आजकल स्कूली बच्चों का अधिकांश समय कंप्यूटर और मोबाइल पर बीतता है। अगर वे मोबाइल पर गेम्स खेलते हैं तो मोबाइल आंख के बहुत करीब रहता है। इससे आंख लगातार एक चीज पर फोकस हो जाती है, जिससे आंखों में स्ट्रेस होने लगता है। रिसर्च में पाया गया है कि जब बच्चे मोबाइल गेम्स या विडियो गेम्स खेल रहे होते हैं तो वे गेम्स पर इतने फोकस रहते हैं कि एक मिनट में एक-दो बार ही पलक झपकते हैं, जबकि कम-से-कम 15-16 बार पलक झपकना जरूरी है। इसी प्रकार जो लोग रोजाना कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, वे काम के दौरान केवल सात-आठ बार आंख झपकते हैं। इस वजह से ऐसे लोगों की आंखों में ड्राईनेस या आई स्ट्रेन की बीमारी होने का खतरा रहता है। लंबे समय तक इस बीमारी की चपेट में रहने से आंखों की रोशनी पर भी इसका असर होता है। आंखों को आराम देने के लिए 20 मिनट तक स्क्रीन पर फोकस करने के बाद 20 सेकंड के लिए नजर वहां से हटाएं

और खुद से 20 फीट दूर स्थित किसी चीज पर फोकस करें तो बेहतर होगा।
एम्स के डॉक्टर जे. एस. टिटियाल का कहना है कि आई स्ट्रेन में दरअसल आंखों को कंट्रोल करने वाली मसल्स में स्ट्रेस हो जाता है। अगर आंख को एक ही स्थिति में लंबे समय तक किसी चीज को देखते रहें तो आंख की मांसपेशियों में स्ट्रेस हो जाता है। एक ही चीज पर लंबे वक्त तक आंखों को फोकस किया जाए या एक ही दूरी पर मौजूद चीज पर नजर को देर तक स्थिर रखा जाए तो भी
आंख में स्ट्रेस आ जाता है। समीप की चीजों पर फोकस करने से आंख में स्ट्रेन आने की आशंका अधिक होती है तो दूर की चीजों पर फोकस करने पर कम स्ट्रेन होता है। जब पलक झपकती है तो दोनों आंख की पुतली आपस में मिलती है जिससे आंख के आंसू पूरी तरह फैल जाते हैं, लेकिन जब पलकें नहीं झपकती हैं तो आंखें सूखने लगती हैं।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557498