एमएएमसी के डॉ. ज्ञानेन्द्र को अध्ययन के लिए मिला सम्मान
| 7/16/2021 1:57:56 PM

Editor :- Mini

नई दिल्ली
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के पीडियाट्रिक्स डेंटिस्ट्री विभाग के डॉ. ज्ञानेन्द्र को विदेश में अपने एक अध्ययन के लिए सम्मानित किया गया है। छोटी उम्र में बच्चों के दांत खराब होने की वजह पैरेंट्स में इसकी रोकथाम के बारे में जागरूकता की कमी पाई गई है। दिल्ली में ऐसे 50 से 60 प्रतिशत बच्चों में दांत खराब होने की यही वजह पाई गई है। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के डॉक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार ने यह स्टडी की थी। इस स्टडी के लिए डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन(आरसीपीएस) ग्लासगो द्वारा टीसी व्हाइट ऑब्जर्वरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डेंटल कॉलेज के पीडिएट्रिक्स डेंटिस्ट्री के डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने छोटी उम्र में बच्चों के दांत खराब होने की वजह जानने को लेकर स्कूल ऑफ डेंटिस्ट्री, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया एंड लॉस एंजेलेस अमेरिका से ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग के बाद दिल्ली में उन्होंने इस पर स्टडी की थी, जिसमें यह चौंकाने वाले मामले सामने आए थे। वहीं, दूसरी ओर इस समस्या के बचाव और प्रबंधन फेलोशिप के लिए सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी एंड डेंटल हास्पिटल साउथ कोरिया में भी डॉक्टर ज्ञानेंद्र को आमंत्रित किया गया है।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557480