सिद्धार्थ शुक्ला का अध्यात्म से भी था गहरा लगाव
| 9/2/2021 3:44:30 PM

Editor :- Mini

सुप्रसिद्ध टीवी एक्टर तथा बिगबाॅस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक देहान्त से पूरे देशभर में शोक की लहर है। सिद्धार्थ शुक्ला का अध्यात्म से भी गहरा लगाव था। उनकी माॅं रीता शुक्ला ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साथ लम्बे समय से जुड़ी हुई है और राजयोग ध्यान के लिए अधिकतर वे माण्उट आबू आया करती थी।
फिल्मी दुनिया का उभरते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला का अध्यात्म के लिए वे माउण्ट आबू तो आते ही थे साथ ही वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुम्बई के सेवाकेन्द्रों पर भी जाया करते थे। उनकी योग में ज्यादा रुचि थे वे एकांत में रहना पसन्द करते थे। संस्थान प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने शोक संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पहली बार वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शंतिवन में तीन वर्ष पूर्व आये थे जबकि दूसरी बार वे 2018 में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे।


Browse By Tags



Videos
Related News

Copyright © 2016 Sehat 365. All rights reserved          /         No of Visitors:- 557209